शादी समारोह में गए लापता युवक का शव मिलने से सनसनी परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

फतेहगंज पश्चिमी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर नहीं लौटे युवक का शव पुलिस ने किया बरामद इलाके फैली सनसनी।परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक ने मरते समय किया है संघर्ष।मिट्टी में सना हुआ है शब।सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने जुटाए साक्ष्य।

जानकारी के मुताबिक भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया चेतराम निवासी आदेश मिश्रा (50) वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री परसाखेड़ा में नौकरी करते थे।बृहस्पतिवार को ड्यूटी से घर लौटने के बाद वह अपने सहकर्मी प्रदीप शर्मा की बहन की शादी में शामिल होने गांव के चार लोगों के साथ शाम 5 बजे स्थानीय कस्बा स्थित चिराग पैलेस में गए थे। आकाश के मुताबिक रात में वह वहीं रुके थे। लेकिन सुबह घर नहीं पहुंचे।
परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच शुक्रवार शाम करीब 5 बजे स्थानीय थाना के ग्राम मंडोली से शंखा पुल को जाने वाले खड़ंजे पर आदेश मिश्रा का शब मिला। बेटे आकाश मिश्रा ने यूपी-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद फील्ड यूनिट टीम को बुलाया।फील्ड यूनिट की टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।शब मिट्टी के सना हुआ था।कपड़े फटे थे। मौके के हालात बता रहे थे।मरने से पहले मृतक ने संघर्ष किया था। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मधुबाला मिश्रा, बेटे आकाश व अधिकार तथा पुत्रियां मेघा और वर्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले।परिजनों ने किसी से रंजिश भी नहीं बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण जानने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।



