E-Paperबरेली उत्तर प्रदेश
Trending

स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द: जिला अध्यक्ष अकरम खान के साथ सैकड़ो व्यापारियों ने बिजली विभाग पर बोला हल्ला, चीफ इंजीनियर को सौंपा ज्ञापन।

बरेली _ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बरेली जिला अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में आज गुरुवार को सैकड़ो व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को सौंपा।

सीएम को भेजें मांग पत्र में जिला अध्यक्ष अकरम खान ने प्रीपेड मीटर व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल। जानकारी के अनुसार स्मार्ट (प्रीपेड) मीटर से उत्पन्न समस्याओं को लेकर व्यापारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) के बैनर तले जिला अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए चीफ इंजीनियर ई. ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना किसी ठोस कारण के बिजली कटौती, मोबाइल ऐप पर रिचार्ज अपडेट न होना और मीटर से जुड़ी तकनीकी खामियां आम समस्या बन चुकी हैं। व्यापार मंडल ने यह भी आरोप लगाया कि वर्षों पुराने बकाया के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, जबकि नए कनेक्शन और बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है। मीटर लगाए जाने के बावजूद उपभोक्ताओं का डेटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया जा रहा, जिससे लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे गए मांग पत्र में प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने, मैन्युअल विकल्प उपलब्ध कराने, मीटर पर कम से कम 5 साल की गारंटी देने और उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी व प्रमाणपत्र देने की मांग की है। साथ ही शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

इस मौके पर महामंत्री कमल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डाक्टर मुदित प्रताप सिंह, जावेद, परवेज, रिजवान, राजेश दिवाकर समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!