Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेश

कोर्ट में मुकदमा जारी, फिर भी जमीन पर कब्जे का आरोप; हरियाणा से महिला ने मचाई अधिकारियों में हलचल

फतेहगंज पश्चिमी।न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद गांव खिलचीपुर स्थित खेतिहर जमीन पर कब्जे को लेकर एक बार फिर विवाद गरमा गया है। हरियाणा निवासी एक महिला ने स्थानीय दबंगों की मदद से विपक्षी पक्ष द्वारा जबरन कब्जा किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी राजीव राणा की पत्नी बबली ने आरोप लगाया कि गांव खिलचीपुर में उनकी कृषि भूमि है, जिसको लेकर थाना शाही क्षेत्र के गांव नरेली निवासी पप्पू प्रधान से न्यायालय में विवाद चल रहा है। मामले में आगामी 20 अप्रैल को सुनवाई की तारीख निर्धारित है। महिला का कहना है कि पिछले करीब 10 वर्षों से जमीन पर उनका कब्जा रहा है और फसल की बुवाई भी वही कराते रहे हैं। साथ ही खेत में लगभग 15 हजार यूकेलिप्टस के पेड़ लगे होने का दावा भी किया गया है।

आरोप है कि बृहस्पतिवार को विपक्षी पक्ष ने कुछ स्थानीय दबंगों के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत जोत दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। महिला के बटाईदार ने इसकी सूचना तत्काल उन्हें दी, जिसके बाद उन्होंने हरियाणा से ही ऑनलाइन माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मौके पर कब्जा रोके जाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही महिला हरियाणा से फतेहगंज पश्चिमी के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर लिखित शिकायत देंगी।

वहीं, मामले में थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने अलग पक्ष रखते हुए बताया कि राजीव राणा इसी भूमि विवाद की कार्रवाई में भूमाफिया घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा पूर्व में ही आधिकारिक रूप से विपक्षी पक्ष को कब्जा दिलाया जा चुका है और वर्तमान में वही पक्ष जमीन जोत रहा है।

कोर्ट की सुनवाई से पहले जमीन पर फिर बढ़े इस विवाद ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। अब सबकी निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई और 20 अप्रैल की अदालत की सुनवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!