Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, ग्रेट निकोबार परियोजना का किया विरोध

बरेली _ आज 9 जून मंगलवार को बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष दिनेश दादा एडवोकेट के नेतृत्व में ईदगाह गेट वाकर गंज में एक हस्ताक्षर अभियान ग्रेट निकोबार द्वीप भूमि, भाजपा द्वारा अपने मित्रों को देने के विरोध स्वरूप प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की रोक लगाने की मुहिम को लेकर चलाया गया। इसमें प्रस्तावित विकास व पर्यावरणीय संतुलन के संरक्षण की मांग को लेकर विरोध किया गया। आरोप लगाया गया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ग्रेट निकोबार द्वीप के लगभग 161 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले घने एवं अछूते वन क्षेत्र को कॉरपोरेट हितों को ध्यान में रखते हुए अपने मित्रो के उपयोग में लाने की प्रक्रिया की जा रही है, जिससे पर्यावरण एवं जैव विविधता पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी लगातार देश के प्राकृतिक संसाधनों, वन क्षेत्रों और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को मजबूती से उठा रहे हैं तथा इस विषय पर जनजागरूकता बढ़ाने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े कॉरपोरेट प्रोजेक्ट्स के कारण पर्यावरणीय संतुलन एवं स्थानीय जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए कांग्रेस पार्टी की मांग है कि किसी भी विकास परियोजना से पूर्व उसका वैज्ञानिक एवं पारदर्शी पर्यावरणीय आकलन किया जाए तथा स्थानीय समुदायों की सहमति सुनिश्चित की जाए।

डॉक्टर. सरताज हुसैन ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान जनता को जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का लोकतांत्रिक प्रयास है। उन्होंने बताया कि एकत्रित हस्ताक्षरों को संबंधित उच्च अधिकारियों एवं केंद्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा।

प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश चंद श्रीवास्तव, डॉक्टर सरताज हुसैन, सुरेश दिवाकर, इंजीनियर जीशान अफरीदी, डॉ. हरीश गंगवार, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, कमरुद्दीन सैफी, उल्फत सिंह कठेरिया, प्रवीन मिश्रा, महेंद्र पाल गंगवार, आशीष रुस्तम, तीर्थ मधुकर, शाकिर सकलेनी, सफदर अली बुखारी, अमजद पठान, नवी हसन, मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद कासिम, शोभी खान, इमरान हुसैन, मोहम्मद राजा, मोहम्मद आसिफ, सैदाद रजा, शबाब भाई, पाकीज़ा खान, नजवी जोया खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!